दमोह: कलेक्टर ने 19 प्राचीन प्रतिमाएँ रानी दामयंती नगर पुरातत्व संग्रहालय में रखवाईं, ये प्रतिमाएँ रनेह में रखी हुई थीं
Damoh, Damoh | Jan 16, 2025 इस सबंध में रानी दमयंती जिला पुरातत्व संग्रहालय के मार्गदर्शक डॉ सुरेन्द्र चौरसिया ने बताया लगातार जिले की पुरातात्विक धरोहर और विरासत का सांस्कृतिक महत्व के संस्थान रानी दमयंती जिला पुरातत्व संग्रहालय में प्रतिमाओं का इजाफा हो रहा हैं। इन प्राचीनतम प्रतिमाओं में अधिकतर जैन प्रतिमाओं के भग्नावशेष एवं गज शार्दुल सिरदल जैसी विभिन्न कलाकृतियां हैं।