दमोह: खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने ग्राम बालाकोट में रघुवीर सिंह लोधी के घर की रसोई का निरीक्षण किया
Damoh, Damoh | Jan 16, 2025 ज्ञात हो संदिग्ध चने की भाजी एवं ज्वार की रोटी का सेवन करने से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार हो गए थे।खा.सु.प्र.को मौके पर मौजूद परिवार के रिश्तेदार जालम सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि परिवार के सदस्यों ने रात्रि भोजन में चने की भाजी की सब्जी एवं ज्वार के आटे से बनी हुई रोटी का सेवन किया था। इस भोजन को खाने के बाद परिवार के चार सदस्य बीमार हो गए थे