भोरे: रावा रक्सा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर 66 बोतल शराब किया बरामद, तस्कर हुआ फरार
भोरे थाने की पुलिस ने रावा रक्सा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर 66 बोतल शराब को बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में तस्कर फरार बताया जा रहा है। जिसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी की । गिरफ्तार तस्कर की पहचान रामनगर गांव निवासी संदीप महतो के रूप में हुई है।