भोरे: रामनगर के अति रुद्र महायज्ञ में रासलीला मंडली द्वारा किया जा रहा रासलीला का मंचन, कलाकारी को देख आनंदित हो रहे श्रद्धालु
भोरे प्रखंड के रामनगर में हो रहे अति रुद्र महायज्ञ में मथुरा के वृंदावन से आए रासलीला मंडली द्वारा रासलीला का मंचन किया जा रहा है। रासलीला मंडली के मनमोहक कलाकारी को देख श्रद्धालु रात भर आनंदित हो रहे हैं। जिसे देखने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही है। 14 फरवरी से हो रहे अति रुद्र महायज्ञ का समापन 24 फरवरी को हो जाएगा।