भोरे: भोरे में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, दर्जन भर लोग हुए जख्मी; भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल के जवान
थाना क्षेत्र के बगही रोड में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दर्जन भर लोग जख्मी हो गए। तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए बीएमपी के जवानों को बुलाया गया और मामले को शांत कराया गया। वहीं मुख्य मार्गों पर बीएमपी के जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।