भोरे: रामनगर में हवन व ब्राह्मण भोज के साथ संपन्न हुआ 11 दिवसीय अति रुद्र महायज्ञ, हथुआ राज परिवार के सदस्य भी रहे मौजूद
भोरे प्रखंड के रामनगर में शनिवार को हवन व ब्राह्मण भोज के साथ 11 दिवसीय अति रुद्र महायज्ञ का समापन कर दिया गया। रामनगर के राम जानकी मठ के परिसर में मठ के मठाधीश हेमकांत शरण देवाचार्य की देखरेख में महायज्ञ को संपन्न कराया गया। इसके साथ ही महायज्ञ लोगों के लिए यादगार बन गया। इस दौरान हथुआ राज परिवार के सदस्य यजमान के रूप में हवन पर बैठे थे।