भोरे: रामनगर में श्री रुद्र महायज्ञ को देखने आए परिवार का एक बच्चा हुआ गुम, पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर में श्री अति रुद्र महायज्ञ को देखने आए परिवार का बच्चा गुम हो गया। बच्चे को ढूंढने के लिए परिजन इधर-उधर भटकने लगे। वहीं, यज्ञ स्थल पर मैकिंग से भी बच्चे की गुम होने की सूचना दी गई। लेकिन बच्चा मिल नहीं रहा था। जिसको लेकर परिजन काफी परेशान थे। इसकी सुचना पुलिस को जैसे ही लगी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को ढूंढ निकाला।