अनूपगढ़: अनूपगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर किरयाना यूनियन ने एडीएम ऑफिस में एडीएम को सौंपा ज्ञापन
अनूपगढ़ को वापिस जिला बनाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। आज शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे किरयाना यूनियन के द्वारा एडीएम ऑफिस में एडीएम अशोक सांगवा को अनूपगढ़ का जिला बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। अध्यक्ष दिनेश सेतिया ने बताया कि मांग की गई है कि अनूपगढ़ में खाजूवाला और छतरगढ़ को शामिल कर अनूपगढ़ को जिला बनाकर आमजन को राहत दी जाए।