अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव पांच पी में जल संरक्षण के लिए बैठक का आयोजन हुआ
अनूपगढ़ के गांव 5पी में आज शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे जल संरक्षण के लिए बैठक आयोजित हुई।इस बैठक में जल उपभोक्ता संगम के अध्यक्ष बगासिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आमजन को जल संरक्षण जन अभियान के बारे में बताया।उन्होंने आमजन से अपील की है कि हमें जल स्रोतों की सफाई समय-समय पर करनी चाहिए व जल संरक्षण के लिए सरकार के द्वारा बताए गए सुझावों को मानना चाहिये।