सांगानेर: जयपुर में इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की से दोस्ती के बाद मिलने पर बुलाकर आरोपी युवक ने किया किडनैप और दुष्कर्म
जयपुर में अपहरण कर 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने पर आरोपी ने मिलने के बहाने बुलाकर उसका किडनैप कर लिया। एक महीने तक बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से देहशोषण किया। पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकाला आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड को धर-दबोचा। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाकर आरोपी को गिरफ्तार किया