महसी: हनुमान दास पुरवा के दर्जनों ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए किया प्रदर्शन, एसडीएम को भेजा ज्ञापन, व्यवस्था की मांग।।
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत राजा रेहुआ के हनुमान दास पुरवा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं है। न खड़ंजा है, जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। पात्रों को आवास नहीं मिल रहा। बरसात के दिनों में निकलना दुभर हो जाता। गांव तक साधन नहीं पहुंच पाते।