महसी: बौंडी थाने की पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने संवेदनशील गांव में किया फ्लैग मार्च, अपराधियों को दी सरेंडर होने की हिदायत
बौंडी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय की अगुवाई में पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील गांव में फ्लैग मार्च किया। ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आस्वस्थ किया। साथ ही अपराधियों के घर पहुंच कर सरेंडर करने की हिदायत दी। पुलिस ने कहा कानून अपराधियों को कताई छोड़ेगी नहीं। चुनाव से पहले अपराधी आत्मसमर्पण कर दें।