महसी: खैरीघाट थाने की पुलिस ने इमामगंज नहर चौराहे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध लोगों की गहनता से पुलिस ने की जांच।
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज नहर चौराहे पर रविवार शाम खैरीघाट थाने की पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों सहित वाहनों की गहनता के साथ तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सावधानियां बरती जा रही हैं। करीब 100 वाहनों को चेक किया गया है। जिसमें 14 वाहनों का चालान काटा गया।