बहरोड़: मांढ़ण थाना पुलिस ने ₹10,000 के दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार, धारदार हथियारों से किया था हमला
Behror, Alwar | Mar 27, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में मांढ़ण थाना पुलिस ने गुरुवार को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। शुक्रवार को दोपहर एक बजे पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।