बिहार: कंचनपुर गांव के रोड पर मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, इलाज के दौरान हुई मौत
Bihar, Nalanda | Dec 11, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के रोड के पास मोटरसाइकिल की चपेट में आने से स्वर्गीय राम प्रसाद महतो के 52 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह 8:00 बजे हुई मौत। मृतक के परिजन ने बताया कि सोमवार की शाम 4:00 बजे अपने खेत देखकर यह घर जा रहे थे। अचानक कंचनपुर के पास रोड किनारे मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दिया जिससे यह बुरी तरह से जख्मी हो गए।