एटा: रसूलपुर गढ़ौली में डेंगू-बुखार से मौतों के बाद केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा पहुंचे, मरीजों का जाना हाल
Etah, Etah | Oct 10, 2026 मिरहची थाना क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ौली गांव में अज्ञात बुखार और डेंगू से आधा दर्जन मौतों के बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा गांव पहुंचे। उन्होंने बीमारों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। मंत्री ने सीएमओ को घर-घर जांच, दवा वितरण, स्वास्थ्य शिविर और तत्काल ब्लड जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को घ