मैहर: मैहर में यातायात प्रभारी ने अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया सख्त अभियान
मैहर के नवागत या.प्र.नि.अखिलेश प्रताप सिंह ने पदभार संभालते ही शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की पहल शुरू कर दी। जगमणी पैलेस के सामने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि दोबारा सड़क बाधित करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी ने बताया कि जाम की समस्या कम करना उनकी पहली प्राथमिकता होंगी।