बलिया: सुखपुरा थाने की पुलिस ने लगोटिया बाबा के मंदिर के पास अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Mar 4, 2025 सुखपुरा थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे लगोटिया बाबा के मंदिर के पास अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी का नाम दुर्गेश गिरी पुत्र विनोद गिरी निवासी आसन थाना सुखपुरा है। बीते दिनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।