चकिया: मचिया कला में विधायक कैलाश खरवार ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
चकिया विधायक कैलाश खरवार ने आज रविवार दोपहर करीब 3 बजे को मचिया कला गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।