पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर में गोली चलाने के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। वहीं शनिवार शाम 5:16 पर मामले की जानकारी सेंट्रल एसपी दीक्षा ने दी है।