तारानगर: तारानगर में तेज रफ्तार बोलेरो ने 10 साल के मासूम को रौंदा, साहवा रोड पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, चालक फरार
तारानगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एक 10 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि साहवा रोड पर पेट्रोल पंप के पास बोलेरो ने पैदल जा रहे मासूम को टक्कर मार दी। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार नवाब पुत्र सदीक लीलगर उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं. 32 तारानगर (चूरू) ने बताया कि RJ 49 UA 0837 के खिलाफ रिपोर्ट दी है।