बीकानेर: पीबीएम के पास नाले में शव मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति के रूप में हुई पहचान
बीकानेर शहर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब पीबीएम अस्पताल के पास स्थित नाले में एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। स्थानीय सेवादारों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला गया, वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान पैमाराम के रूप में हुई है, जो कैंसर औ