सिमडेगा: कोचडेगा मायाटोली के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस कर रही जाँच
सिमडेगा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचडेगा मायाटोली के पास सड़क हादसे में कोनमेजरा गिरजाटोली निवासी मोजेन कुल्लु नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह 7:00 बजे राजगीरों के द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लिया ।बहन ने बताया कि वह दोस्तों के साथ पार्टी के लिए गया था इस दौरान घटना घटी।