जगदलपुर: पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर विधायक किरण देव ने जताई खुशी, कांग्रेस पर किया करारा हमला
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे अब लगभग साफ हो चुके हैं। इनमें से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर पार्टी काफी उत्साहित नजर आ रही है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों पर खुशी जताई है उन्होंने कहा कि इन राज्यों में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली बड़ी जीत।