मंझनपुर: बभनपुरवा में 16 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, बीमारी से थी परेशान
करारी थाना क्षेत्र के बभनपुरवा गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेत में मूंग तोड़ने गए हुए थे। घर लौटने पर परिजनों ने किशोरी का शव फंदे से लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची करारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।