बनमनखी: निजी विद्यालय संचालकों की बैठक में एसडीएम ने सख्ती दिखाई, मनमानी पर कार्रवाई की चेतावनी दी
बनमनखी अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को एसडीएम प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में निजी विद्यालय संचालकों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बनमनखी एवं जानकीनगर क्षेत्र के निजी विद्यालयों के संचालकों से विद्यालय संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक के दौरान विद्यालय शुल्क, बजट, री-एडमिशन नीति, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की