बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर जनपद भर में राहत कार्य तेज कर दिया गया है समस्त उप जिला अधिकारी तहसीलदार नायक तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन बस स्टेशन रेन बसेरा और गौशालाओं में अलाव जलाए जाने की व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है इसके साथ ही गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं।