धौलपुर: श्वसन और मधुमेह रोगियों के लिए मिशन मधुहारी की शुरुआत
र। जिला अस्पताल धौलपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 'मिशन मधुहारी' की शुरुआत की गई है। इसका उद्घाटन जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. समरवीर सिंह सिकरवार ने किया। जिला अस्पताल में स्पाइरोमेट्री मशीन के जरिए फेफड़ों की जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इससे दमा और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों की पहचान आसानी से हो सकेगी।