सत्तर कटैया: पुरीख मनहारा पूल के पास एक बाईक पर सवार दो अपराधियों ने चाकू मारकर जख्मी करते हुये एक बाईक लूटी, जांच में जुटी पुलिस
सहरसा-सुपौल मुख्य पथ में देर रात सुपौल से लौट रहे पंचगछिया के एक बाईक सवार युवक अभिषेक सिंह को चाकू मारकर घायल करते हुये अपराधियों ने नई हीरो बाईक, मोबाईल एवं पच्चीस सौ रूपये लूट ली। घायल युवक का पंचगछिया अस्पताल में ईलाज कराया गया। इस घटना के बाद पीड़ित युवक द्वारा बिहरा थाना में एक आवेदन देते हुये बाईक बरामद की मांग की गई। पुलिस द्वारा जांच शुरू।