सत्तर कटैया: बिहरा थाना में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुये झंडे को दी सलामी, इस मौके पर जुटी लोगों की भीड़
मुख्य समारोह स्थल बिहरा थाना में गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्साह का माहौल था। थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस मौके पर प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, थाना के पदाधिकारी सहित कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रसाद वितरण के मौके पर जुटी भीड़।