फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई, दक्षिण पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रविवार सुबह 11 बजे करीब थाना दक्षिण पुलिस ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों के मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेश कुमार, उपनिरीक्षक उमेश सिंह व उपनिरीक्षक सोनू भाटी के नेतृत्व में की गई।