मऊरानीपुर: नयागांव में अवैध मिट्टी खनन का खेल जारी, वीडियो वायरल होने के बावजूद प्रशासन खामोश
लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव में बिना अनुमति के अवैध मिट्टी खनन जोरों पर चल रहा है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद भी प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।