बरेली: बरेली जिला अस्पताल की लापरवाही पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
बरेली के जिला अस्पताल में मरीज को ठेले पर ले जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वायरल तस्वीरों और मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम अविनाश सिंह ने तुरंत एक्शन लेते हुए 3 सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। इस कमेटी में एडीएम सिटी, एडीएम एफआर और सीएमओ को शामिल किया गया है, जिन्हें 3 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।