कोल: अलीगढ़ में वर्षों से स्कूल न जाने वाले अध्यापक पर हुई कार्रवाई, अध्यापन कार्य की जगह जिम चलाते हैं
Koil, Aligarh | Jul 4, 2025 अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा लगातार स्कूलों की दीन दशा सुदृढ़ करने के कार्य किए जा रहे हैं जिसके चलते अभी तक कई शिक्षकों और स्कूलों पर कार्यवाही भी हो चुकी है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिजौली में स्थित प्राथमिक विद्यालय दीनापुर के सहायक अध्यापक प्रशांत शर्मा पर कार्यवाही की।