कोल: अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पर 34 लाख के गवन के आरोप में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, FIR की मांग
Koil, Aligarh | Jul 4, 2025 बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पर 34 लाख के गवन का आरोप लगा है। शुक्रवार को वर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के द्वारा बार एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता और वर्तमान पदाधिकारी ने पूर्व अध्यक्ष पर 34 लाख के गवन का आरोप लगाया। गवन का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता इकट्ठा हो गई और हंगामा करते हुए पूर्व अध्यक्ष पर FIR की मांग की है।