कोल: मधुबन बिहार में महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत, मायका पक्ष ने पति व अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया
Koil, Aligarh | Jul 4, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के मधुवन बिहार में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायका पक्ष ने पति व अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बेटी के गले पर फंदे का निशान है। उसकी हत्या की है। पुलिस ने शुक्रवार को शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। मायका पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।