गिरिडीह: अरगाघाट सूर्य मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण मंदिर का शिलान्यास, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए, लोगों ने किया स्वागत
शहर के अरगाघाट स्थित सूर्य मंदिर परिसर में गुरुवार को 12 बजे राधा-कृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू विशेष रूप से उपस्थित हुए, जहाँ स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर मंदिर की आधारशिला रखी और नारियल फोड़कर भूमि पूजन संपन्न किया।