प्रयागराज: नजूल भूमि संबंधित विधेयक को वापस लेने के मामले में पूर्व विधायक ने राज्यपाल को संबोधित मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
संगम नगरी प्रयागराज में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों द्वारा राज्यपाल को संबोधित मंडलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत को ज्ञापन सौंपा गया दरअसल इन्होंने 7 मार्च 2024 को अधिसूचित अध्यादेश नजूल भूमि से संबंधित विधेयक को वापस लेने व 1998 की नजूल नीति के तहत लंबित मामलों का समाधान करने सहित कई विभिन्न मांगे उठाई है।