प्रयागराज: शाइस्ता परवीन के बाद जैनब फातिमा व आयशा नूरी पर भी प्रयागराज पुलिस द्वारा 25- 25 हज़ार का इनाम हुआ घोषित
उमेश पाल हत्याकांड के बाद से लगातार फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भगोड़ा घोषित कर पुलिस द्वारा ₹50 हज़ार का इनाम रखा गया है अब अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी व अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा पर भी कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा 25- 25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया गया है अतीक अहमद के परिवार की तीनों महिलाएं इनामी हो गई है जिनकी तलाश तेज है।