प्रयागराज: 60 फीट रोड पर जूस विक्रेता द्वारा जूस के रुपये मांगने पर दबंगों ने की मारपीट
करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत 60 फीट रोड पर शाहरुख की जूस की दुकान है। यहां सोमवार की रात कुछ दबंग प्रवृत्ति के लड़कों ने उसकी दुकान पर चढ़कर मारपीट की। उसने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया और बताया कि लड़के फ्री में जूस पीकर चले जाते थे। इसको लेकर रुपये मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई है।