प्रयागराज: हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रहीं खबरों का बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने किया खंडन
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर चुनाव स्थगित की खबरें फैल रही थीं।एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर प्रत्याशियों द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने की खबरें आईं थीं लेकिन चुनाव अधिकारी की बैठक के दौरान यह तय हुआ कि बार एसोसिएशन का चुनाव निर्धारित समय पर ही होगा।