अनूपपुर: रवि उपार्जन में पंजीयन व स्लॉट बुकिंग की समस्या पर कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
रवि उपार्जन में पंजीयन और स्लॉट बुकिंग में आ रही दिक्कतों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैतहरी/अनूपपुर एवं किसान कांग्रेस ने कलेक्टर अनूपपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदे लाल मार्को, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीती सिंह, पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंह उपस्थित रहे ।