चायल: भोजपुरी में एक बेटा करंट से खो गया, दूसरा अस्पताल में; बारिश ने मां का आशियाना छीना, टिन शेड के नीचे मां-बेटे की जिंदगी
बिलासपुर मजरा भोजपुर निवासी राज कली पत्नी स्व. हीरालाल पासी के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब एक वर्ष पहले करंट की चपेट में आने से बड़े बेटे की मौत हो गई। अब दूसरा बेटा भोदल भी करंट से झुलसकर करीब एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती है। लगातार बारिश में घर की कच्ची दीवार गिरने से परिवार बेघर हो गया। मां छोटे बेटे के साथ टिन शेड के नीचे रह रही!