नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के विभिन्न हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी गोपाल मिश्रा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध दवा,स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी आदि के अवलोकन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। स्वास्थ्य उपकेंद्र वाइज सर्वे एवं ड्यू लिस्ट का भी समीक्षा किया गया।