बिलग्राम: तेंदुआ गांव में 11,000 वोल्ट विद्युत लाइन का तार टूटने से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
Bilgram, Hardoi | Apr 10, 2026 मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव तेंदुआ गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बड़ा हादसा हो गया,जब 11000 वोल्ट विद्युत लाइन का तार टूटकर खेतों में गिर गया। इससे करीब 10 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते फसल जलकर राख हो गई। बताया गया कि गांव तेंदुआ गांव के खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया,