राऊ: आईपीएस कॉलेज के पास दो युवकों में हुई जमकर मारपीट, एक युवक का कान काट दिया, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
Rau, Indore | Feb 11, 2025 इंदौर के राउ थाना क्षेत्र के आईपीएस कालेज के पास आपसी कहासुनी में शुभम और मनोज नामक युवक के बीच में विवाद हो गया था। जिनका विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान मनोज नामक युवक ने शुभम का कान अपने मुंह से चबा डाला। जिसमें शुभम का कान कट कर अलग हो गया। जिसके बाद शुभम खुड़ैल अपना कटा हुआ कान लेकर हॉस्पिटल पहुंच गया।