राऊ: राऊ थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
Rau, Indore | Feb 10, 2025 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रहने वाले 19 वर्षीय विशेष ओसवाल नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसमें बताया जा रहा है कि मृतक विशेष पेशे से टाइल्स लगाने का काम करता था और घटना के दिन वह दोपहर में अपने घर पहुंचा था। जिसके बाद उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसमें राऊ पुलिस ने इस मामले जांच शुरू कर दी है।