पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन के तहत बखिरा थाना पुलिस ने तीन अभियोगों से संबंधित 9 किलो अवैध गांजा और 16.5 ग्राम नशीली गोली डायजेपाम को नष्ट कराया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में खलीलाबाद स्थित एमपीसीसी के इंसीनरेटर प्लांट में वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के बीच नियमानुसार कार्रवाई की गई।