भोगांव: बिछवां के गांव नारायनपुर में खेत में पानी लगाने को लेकर आरोपियों ने महिला से की गाली-गलौज व मारपीट, थाने में दी तहरीर
गांव नारायनपुर निवासी वीरवती पत्नी स्व0 रामवीर सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि सोमवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे खेत में पानी लगाने को लेकर गांव निवासी शेषराम, विमल व अनीता गाली-गलौज करने लगे। बिरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानवीन शुरू की है।