जांजगीर: जिले में ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य तेज करने के निर्देश, सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में सुधारात्मक कार्य और यातायात नियमों के पालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ।